छात्र परिषद ने ली शपथ, मिलीं जिम्मेदारियां
आगरा, जुलाई 30 -- आरसीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर विकास भारद्वाज ने किया। समारोह में हेड गर्ल, हेड बॉय, प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और चारों हाउस (रेड, यलो, ग्रीन एवं ब्लू) के कैप्टन व वाइस कैप्टन सहित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं दायित्व सौंपे गए। नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ ली। डायरेक्टर विकास भारद्वाज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सच्चा नेता अपने आचरण से दूसरों को प्रेरित करता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रैनेसा स्कूल में नवगठित छात्र परिषद ने ली शपथ, दिखा उत्साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.