मुजफ्फर नगर, मई 1 -- मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और स्वागत भाषण से हुआ। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर एवं उप-प्रधानाचार्या एडमिन विक्की जैन ने चयनित विद्यार्थियों को बैज और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रबंधन ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखने और छात्र हित में कार्य करने की शपथ ली। शिक्षकों और सहपाठियों के उत्साहवर्धन के बीच यह कार्यक्रम अनुशासन और नेतृत्व की मिसाल बना। यह भी पढ़ें- सेंट जोसेफ स्कूल में छात्र परिषद को दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- बीएलएम में कंचन हेड गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.