सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव को लेकर सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान संपन्न हुआ। यह कॉलेज में छात्र परिषद का तीसरा चुनाव था। चुनाव प्रक्रिया कॉलेज के मुख्य चुनाव आयुक्त प्रो. ईशान तिरु, चुनाव आयुक्त प्रो. निम्मी टोपनो, प्रो. हेम्ब्रोम मार्शल, डॉ. निशा रानी धनवार तथा सनी संतोष टोप्पो ने संपन्न कराया। मौके पर अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अंश कुमार कच्छप और शिवम कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए नेहा रानी नायक, प्रियांशु कुमार, आशीष केरकेट्टा और फातिमा खातून तथा सचिव पद के लिए तान्या डुंगडुंग एवं सहेली बुरह चुनावी मैदान में थे। इस दौरान कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक पोलिंग ऑफिसर के रूप में प्रतिनियुक्त थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.