नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता छात्र संगठन आइसा ने मंगलवार को अंबेडकर विश्वविद्यालय के करमपुरा और कश्मीरी गेट परिसरों में एक साथ सभा और प्रदर्शन कर छात्र परिषद चुनाव की अधिसूचना तुरंत जारी करने की मांग उठाई। संगठन के आह्वान पर दोनों परिसरों में छात्र जुटे और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व बहाल करने की बात कही। आइसा का कहना है कि पिछला चुनाव मार्च 2025 में हुआ था और प्रशासनिक नियमों के अनुसार इस वर्ष भी समय पर चुनाव अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए थी। संगठन ने डीन स्टूडेंट सर्विसेज के उस तर्क को खारिज किया, जिसमें फरवरी के छात्र उत्सवों के कारण मार्च में चुनाव न करा पाने की बात कही गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.