छात्र परिषद चुनाव : राजनीतिक दल छोड़ने के बाद ही छात्राओं को नामांकन की इजाजत
पटना, सितम्बर 8 -- मगध महिला कॉलेज (पीयू) ने छात्र परिषद चुनाव 2026-27 के लिए मंगलवार को नियम और शर्तें जारी कर दी गईं। यह अधिसूचना छात्रा केन्द्रीय समिति की अध्यक्ष और प्राचार्य ने जारी की है। नियमों के अनुसार राजनीतिक दलों से जुड़ी उम्मीदवारों को यह अंडरटेकिंग (हलफनामा) जमा करना अनिवार्य होगा कि वे किसी भी राजनीतिक दल से अपना संबंध पूरी तरह समाप्त कर लेंगी। उन्हें यह भी बताना होगा कि वे किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेंगी। एनसीसी से जुड़ी कैडेट्स को लिखित में देना होगा कि वे पद संभालने के बाद एनसीसी कैंपों में भाग नहीं लेंगी। यह नियम उन एनसीसी कैडेट्स पर लागू होगा जो चुनाव लड़ना चाहती हैं। नामांकन फॉर्म भरने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जारी आचरण प्रमाण-पत्र अनिवार्य है। यह प्रमाण-पत्र उम्मीदवार के विभागीय आचरण को प्रमाणित करेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.