छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
बलिया, सितम्बर 19 -- रसड़ा। बीएमडीएस स्कूल चिलकहर के सभागार में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि चिलकहर के बीडीओ विनोद कुमार बिंद के द्वारा सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान जोया हेड गर्ल, सागर हेड बॉय, दीपा वाइस हेड गर्ल, अभिनव वाइस हेड बॉय, नितीश, प्रिया, परी, अंशिका अनुशासन सचिव व शशांक, परिधी खेल सचिव, शिवांगी, अर्पिता, प्रतीक्षा को सांस्कृतिक सचिव पद की शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रबंधक भूपेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.