छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, मेधावियों का हुआ सम्मान
बाराबंकी, जुलाई 30 -- बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ मार्ग स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में गुरुवार को छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या मितुषी नेगी ने मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वरिष्ठ हेड बॉय अभिजीत पटेल और वरिष्ठ हेड गर्ल अक्षिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान विभिन्न हाउस एवं गतिविधियों के कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- छात्र परिषद ने ली शपथ, मिलीं जिम्मेदारियां कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.