छात्र परिषद् चुनाव संपन्न, उज्ज्वल बने हेड बॉय
मुंगेर, मई 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, जमालपुर में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद् चुनाव संपन्न हो गया। 13 मई से 15 मई तक चले तीन दिवसीय चुनाव प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 12 के छात्र उज्ज्वल कुमार ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर हेड बॉय का पद हासिल किया, जबकि शिप्रा कुमारी हेड गर्ल चुनी गईं। वहीं वेदिका रश्मि को असिस्टेंट हेड गर्ल तथा प्रशांत चौरसिया को असिस्टेंट हेड बॉय चुना गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स कैप्टन, सांस्कृतिक सचिव और डिसिप्लिन कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर भी विद्यार्थियों का चयन किया गया। विद्यालय के चारों सदनों में ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद के लिए हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं डिसिप्लिन कैप्टन पदों के लिए भी चुनाव कराया गया। यह भी पढ़ें- डीएवी विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.