भदोही, जुलाई 15 -- सुरियावां। ट्रेन में यात्रा करने वाले एक विद्यार्थी ने टीटीई पर उत्पीड़न का आरोप मढ़ा है। विद्यार्थी ने बताया कि मैं कक्षा 12वीं में वाणिज्य विषय की पढ़ाई करता हूं। मैं सुरियावां से वाराणसी की तरफ आ रहा था। मेरा सामान्य टिकट था जिसपर यात्रा कर रहा था। इस बीच आनबोर्ड टीटीई मेरे पास आए और बोले कि तुम मेरे साथ आ जाओ। केबिन में ले जाकर मेरे उत्पीड़न करने लगा। जब हमने विरोध किया तो चलती ट्रेन से फेंकने की धमकी दिया जाने लगा। ऐसे में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जंघई में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- RPF को टिकट चेक और जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं, रेलवे ने किया क्लियर यह भी पढ़ें- टिकट जांच में आरपीएफ टिकट जांच स्टॉफ की सहायता कर सकता है टिकट जांच नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...