छात्र ने फंदा लगाकर जान दी
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- फरीदाबाद,अशेाक जैन। धौज क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अल्फाज के रूप में हुई है। वह पाइनवुड स्कूल, धौज में कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय का छात्र था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि छात्र स्कूल में पढ़ना नहीं चाहता था। परिजनों के अनुसार 20 अगस्त को अल्फाज घर के उस कमरे में चला गया था, जिसमें कबाड़ रखा रहता है और जहां परिवार के लोग सामान्य तौर पर कम ही जाते थे। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य कमरे की सफाई करने पहुंचे तो अल्फाज को फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.