गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विवेकानंद नगर में शनिवार शाम 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कविनगर पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान 18 वर्षीय नितिन पुत्र दद्दन के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ विवेकानंद नगर में किराए के मकान में रहता था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया गया है कि शनिवार शाम वह अपने कमरे में था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां वह फंदे से लटका मिला। एसीपी का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.