छात्र ने धारा प्रवाह अंग्रेजी में परिचय देकर मन मोहा
उरई, जुलाई 25 -- जालौन।संवाददाता जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय नैनपुरा के कक्षा पांच के छात्र अनुरुद्ध प्रजापति ने धाराप्रवाह अंग्रेजी में अपना परिचय देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उसने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू पाल द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित भारत के मानचित्र के माध्यम से उपस्थित लोगों को पूरे देश का रोचक और ज्ञानवर्धक परिचय कराया।छात्र ने उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के बारे में सहज और प्रभावशाली ढंग से जानकारी प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापिका रेनू पाल द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित भारत के मानचित्र ने भी लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: किताबी शिक्षा के साथ-साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.