छात्र ने दोस्त के खाते से किया कई ट्रांजेक्शन, खाता फ्रीज
बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी। एक छात्र ने अपनी जरुरत बता कर अपने दोस्त के खाते का उपयोग किया। कई ट्रांजेक्शन किए जाने से उनके खाते को फ्रीज कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली के रसूलपुर मोहल्ला निवासी एकाग्र मिश्र पुत्र हेमेंद्र मिश्र ने बताया कि वह रामस्वरूप यूनिवर्सिटी का बी फार्मा का छात्र था वह वर्तमान में एम फार्मा कर रहा है। उसका बैंक खाता महाराष्ट्र बैंक नाका सतरिख में हैं। उनका एक साथी उत्कर्ष अवस्थी निवासी मोहल्ला प्रज्ञापुरम कॉलोनी कोतवाली नगर है। वह इंजीनियरिंग का छात्र है। उसने अपनी जरुरत बता कर उसके बैंक खाता संचालन की सहमति ली। इसके बाद उसे एक माह में 16 ट्रांजेक्शन किया। जिससे बैंक ने उसका खाता फ्रीज कर दिया है। पीड़ित ने इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.