आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव निवासी छात्र मोहम्मद मजहर अली ने डीएम, एसएसपी से लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र देकर गुहार लगाई है। उसने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया कि वह 10 वीं की परीक्षा क्षेत्र के शिवराजपुर गांव स्थित कलावती देवी इंटर कालेज में दे रहा था। सुविधा शुल्क के नाम पर 1500 रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर 20 फरवरी को बोर्ड की परीक्षा के दौरान प्रबंधक ने उसे पीटा था। परीक्षा के दौरान जांच टीम (बैच) पहुंचने पर छात्र ने आपबीती बताई साथ ही छात्र ने थाने पर दी थी। कार्रवाई न होने पर गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.