आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिरामपुर जमुवा गांव में बुधवार की रात छात्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हरिरामपुर जमुवा गांव निवासी 17 वर्षीय हर्ष कुमार पुत्र संतोष कुमार हाईस्कूल का छात्र था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात को करीब आठ बजे हर्ष घर के एक कमरे में गया और किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद मां सुनीता उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई। बेटे की हालत बिगड़ते देख मां ने शोर मचाया। यह भी पढ़ें- बहन को मैसेज भेजकर बोला जहर खा लिया है, मुझे बचा लो परिजनों ने आनन-फानन में उसे कप्तानगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ते देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग बुधवार की रात 11 ब...