दुमका, मार्च 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कर रहे एक छात्र ने क्वार्टर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। यह घटना मुफस्सिल थाना अन्तर्गत महुआडंगाल में हुई। छात्र अविनाश कुमार झा देवघर जिला के मधुपुर के बगनाडीह गाँव का निवासी था। उसके पिता अरविन्द कुमार झा मधुपुर में एक डाक्टर के क्लिनिक में कम्पाउंडर है। दो पुत्रों में सबसे छोटा था। लैब टेक्नीशियन का तीन साल का कोर्स है। वह दो साल पूरा कर चुका था। एक साल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का ट्रेनिंग लेना था। वह पहले रसिकपुर में एक लाज में रहा करता था। सोमवार को ही उसने लाज खाली कर महुआडंगाल के निवासी जितेंद्र पंडित के आवास पर आया था। रात में ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.