प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- एक नामी कंपनी से ऑनलाइन लैपटॉप मंगाने के बाद छात्र से ठगी हो गई। पार्सल खोलने के बाद उसमें लैपटॉप की जगह पत्थर निकल आया। हालांकि शिकायत के बाद साइबर थाने की पुलिस ने छात्र के रुपये वापस करा दिया। नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी विवेक रजक बीकॉम के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से एक नामी कंपनी से 61,450 रुपये का लैपटॉप मंगाया। पार्सल मिलने पर खोला तो उसमें लैपटॉप के स्थान पर पत्थर निकला। उसने कंपनी के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर जानकारी दी, इसके बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई। विवेक की शिकायत पर साइबर थाने के निरीक्षक राजीव तिवारी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संपर्क कर विवेक के 61,450 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...