गौरीगंज, मार्च 26 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 23 मार्च को स्कूल से बाहर निकलते ही बिना कोई कारण बताए कुछ युवकों ने उसे गालियां देते हुए पिटाई शुरू कर दिया। जिससे वह डरा सहमा हुआ है। घटना के दिन ही गौरीगंज पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे उसे स्कूल आने-जाने में खतरा बना हुआ है। एसपी ने मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.