मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। वर्ष 2025 के पीएचडी छात्रों के लिए नये सिरे से पैट का पोर्टल खोलने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र राजद नेता चंदन यादव से विवि अधिकारियों की बातचीत रविवार को भी बेनतीजा रही। इससे पहले शनिवार को भी अधिकारियों ने छात्र नेता से बात की थी। वे नौ अप्रैल से विवि के धरना स्थल पर अनशन पर बैठे हैं। रविवार को छात्र नेता से वार्ता के लिए निकलने से पहले कुलपति आवास पर अधिकारियों की बैठक हुई। धरना स्थल पर छात्र नेता के समर्थन में बोचहां के पूर्व विधायक अमर पासवान भी मौजूद थे। विवि के सीसीडीसी प्रो. टीके डे ने कहा कि पैट पर जो मांग है उसपर वीसी से बात की जाएगी। एससी-एसटी छात्रों से फीस के मसले पर भी सरकार के निर्देशानुसार ही काम किया जाएगा।इसके बाद अधिकारियों के साथ पूर्व विधायक वीसी से मिलने उनके आवास पर पह...