मेरठ, अगस्त 30 -- दलित नेताओं के साथ मारपीट प्रकरण में आईपीएस अविनाश पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमें खत्म कराने की मांग को लेकर शहर के कमिश्नरी चौराहे पर प्रस्तावित महापंचायत को असफल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर के दलित नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। किठौर में भीम आर्मी छात्रसभा के वेस्ट यूपी प्रभारी छात्र नेता शान मुहम्मद को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान शानमुहम्मद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। विकास, रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा देने के बजाए सरकार तानाशाही पर उतर गई हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: प्रधान और पूर्व चेयरमैन हाउस अरेस्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...