भागलपुर, जून 9 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट नगर परिषद क्षेत्र के भौरा गांव निवासी छात्र नेता पुनपुन यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। नगर परिषद कार्यालय घेराव मामले में बख्तियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब उनके विरुद्ध सहरसा के एससी/एसटी थाना में भी मामला दर्ज किया गया है। वार्ड संख्या-23 की वार्ड पार्षद सुधा देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन में वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया है कि 4 जून 2026 की सुबह करीब सात बजे पुनपुन यादव उनके घर के सामने खड़े होकर उनके संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा धक्का-मुक्की कर हाथ उठाने का प्रयास किया। पीड़िता ने कहा कि घटना से उन्हें मान...