मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के संयुक्त छात्र संगठन के नेता डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में छात्र मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए मुकदमे से अवगत कराया और इसे फर्जी बताया। डॉ. यादव ने कहा कि सरकार के आदेश के विरुद्ध सभी वर्ग की छात्राओं और एससी-एसटी वर्ग के छात्र से लिए जा रहे शुल्क की जानकारी भी दी गई। छात्रों ने जिलाधिकारी से कहा कि आप अपने स्तर से छात्रहितों में इन समस्याओं के निवारण का प्रयास करें क्योंकि छात्रों का भरोसा वर्तमान विश्वविद्यालय प्रशासन से उठ चुका हैं। मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर श्रीवास्तव, तैयब खान, छात्र लोजपा के विवि अध्यक्ष चंदन पासवान, एबीवीपी के अभिनव राज, मयंक मिश्रा, एआईएसएफ के अभिषेक कुशवाहा, समीर झा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...