कानपुर, मई 8 -- कल्याणपुर। छात्र नेता अभिजीत रॉय को कल्याणपुर पुलिस ने छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। छात्र नेता पर रामा मेडिकल कालेज, मंधना के छात्रों को भड़का कर बवाल कराने व टीचरों के साथ मारपीट का मुकदमा कल्याणपुर थाने में दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया, अभिजीत रॉय पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...