छात्र निरंतर अध्ययन को बनाएं जीवन का आधार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में बीटेक छात्रों के लिए चल रहे इंडक्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को ज्ञान और संस्कार पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल कुशल अभियंता तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे उत्तरदायी, संस्कारित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार करना है, जो ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों के आधार पर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दे। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति तथा निरंतर अध्ययन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।प्राचार्य प्रो. एमके झा ने कहा कि एमआईटी केवल तकनीकी शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि उत्कृष्टता, अनुशासन, नवाचार और संस्कारों का संस्थान है। यह भी पढ़ें- क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.