छात्र दिव्यम की पुस्तक 'छम-छम आया बसन्त' का विमोचन
हल्द्वानी, जुलाई 1 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। हरगोविन्द सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा के कक्षा 10 के छात्र दिव्यम तिवारी की पुस्तक छम-छम आया बसन्त (बाल काव्य संग्रह) का विमोचन प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल, उपप्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र परगॉई, गोकुल पंत, हेम बेलवाल ने किया। दिव्यम की माता विद्यालय में हिन्दी की प्रवक्ता एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर की कवयित्री है। इस अवसर पर दिनेश पाठक, तनुजा पाण्डे, राधा बिष्ट, विशन सिंह राठौर, मोहन शर्मा, मनोज परगॉई, जीवन सनवाल, ललित मोहन तिवारी, हरीश देवडी, जगदीश उपाध्याय, जगदीश पंत, कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आचार्य ज्योतीन्द्र प्रसाद झा पंकज के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.