छात्र दरबार स्थगित, 700 छात्रों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दर्ज करायी थी शिकायतें
मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय एक बार फिर अपने ही निर्णय से पीछे हटता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय ने 25 मार्च को प्रस्तावित छात्र दरबार को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। छात्र दरबार को लेकर करीब 700 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी। कार्यक्रम स्थगित होने से इन सभी छात्रों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि, 13 फरवरी को हुई सीनेट बैठक में हर सप्ताह छात्र दरबार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद25 मार्च को छात्र दरबार आयोजित करने की अधिसूचना जारी हुई, लेकिन कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया।विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि छात्र दरबार की अगली तिथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.