मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा ऐन मौके पर छात्र दरबार स्थगित किए जाने को लेकर छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले पर नाराजगी और कड़ी निंदा व्यक्त की है। गौरतलब है कि मुंगेर विश्वविद्यालय में 25 मार्च को छात्र दरबार आयोजित होना था। इसे लेकर 18 से 22 मार्च तक छात्रों से ऑनलाइन शिकायतें मांगी गईं। करीब 700 विद्यार्थियों ने शिकायत दर्ज कराई। लेकिन 24 मार्च को, कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले विश्वविद्यालय ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर छात्र दरबार को रद्द कर दिया। छात्र राजद नेता ईशु यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। छात्र दरबार को अचानक स्थगित करना छात्रों के साथ विश्व...