छात्र दरबार में बांटी गई दो सौ डिग्रियां
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के सीनेट हॉल में शनिवार को छात्र दरबार का आयोजन परीक्षा विभाग की तरफ से किया गया है। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच करीब 200 डिग्रियों का वितरण किया गया। डिग्री देने में परीक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. मनोज दास और डॉ. गौतम कुमार यादव शामिल थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ओझा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को छात्र दरबार में डिग्री नहीं मिली है, वे परीक्षा भवन के काउंटर से डिग्री ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.