जमुई, नवम्बर 22 -- जमुई, निज संवाददाता। जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरूवार की देर रात एक दर्दनाक घटना घट गई। कॉलेज के फर्स्ट ईयर के मेधावी छात्र अनिकेत कुमार (20 वर्ष), पिता अशोक कुमार सिंह, निवासी रोहतास ने हॉस्टल में चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, अनिकेत पढ़ाई में तेज और हमेशा टॉप करने की कोशिश करने वाला छात्र था। हाल ही में हुई परीक्षा में उसका एक पेपर काफी खराब गया था, जिसके बाद से वह तनाव में था और दोस्तों से भी कम बातचीत कर रहा था। देर रात जब साथियों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ अवस्था में मिला। तुरंत उसे जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि छात्र को देर रात उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.