छात्र डिजिटल युग में विनम्र रहें : सीजेआई
नई दिल्ली, मई 23 -- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि छात्र तेजी से बदलते डिजिटल युग में विनम्र रहें, संवैधानिक मूल्यों, नैतिक आचरण को बनाए रखें। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने स्नातकों को समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में सार्थक योगदान देते हुए करुणा, सहानुभूति और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य न्यायाधीश ने माना कि डिजिटल प्रगति नए अवसरों का सृजन कर रही है। हालांकि, उन्होंने तेजी से बदलते डिजिटल युग में उभरती नैतिक चुनौतियों के प्रति भी आगाह किया। सीजेआई ने विश्वविद्यालय के 31,410 वर्ग फुट क्षेत्र में लगभग 14.40 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन भी किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.