गुड़गांव, सितम्बर 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल माध्यम से पढ़ाई और प्रयोग करने का एक और विकल्प उपलब्ध होगा। शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से दीक्षा पोर्टल पर 845 से अधिक पाठ्यक्रम आधारित वर्चुअल लैब उपलब्ध कराई गई हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों से पढ़ने के बजाय डिजिटल माध्यम से विषय को समझने, प्रयोग करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान खोजने का अवसर देना है। खास बात यह है कि विद्यार्थियों को इसके लिए अलग से कोई सॉफ्टवेयर या उपकरण लेने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल फोन से दीक्षा पोर्टल या ऐप खोलकर कक्षा, विषय और अध्याय के अनुसार संबंधित सामग्री तक पहुंचा जा सकेगा। वहीं, पाठ्यपुस्तकों में दिए गए क्यूआर को...