सोनभद्र, फरवरी 11 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पूर्वी जोन अध्यक्ष ऋषभ पांडेय एवं उपाध्यक्ष संदीप पाल का बुधवार को जनपद में आगमन हुआ। हिंदुवारी तिराहे पर छात्र नेताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद राबर्ट्सगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में छात्र जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋषभ पांडेय ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार छात्रों की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बंद किए जाने, फीस वृद्धि और प्रवेश प्रक्रिया में आ रही परेशानियों से छात्र-नौजवान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बजट में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणाओं को उन्होंने सिर्फ वादों तक सीमित बताया। जोन उपाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि जनपद की शैक्षिक समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया...