छात्र जीवन से ही राजनीति में आए उमाशंकर, मायावती गई थीं घर, निधन से विस में बीएसपी जीरो
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार की देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यहीं पर निधन हुआ है। पिछले साल बसपा प्रमुख मायावती उमाशंकर सिंह का हाल जानने खुद उनके घर गई थीं। उमाशंकर सिंह यूपी विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनके निधन से अब लोकसभा के बाद विधानसभा में भी बसपा की सदस्यता जीरो हो गई है। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए थे। उनकी जीत को बसपा से ज्यादा उमाशंकर के कार्यों की जीत बताया जाता था। बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही वह राजनीति में आ गए थे। यहां से 1990 में छात्रसंघ के महामंत्री चुने गए। इसके बाद 2000 में वह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। 2012 में उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.