मैनपुरी, फरवरी 25 -- नगर स्थित विक्रम शिक्षा निकेतन इंटर कालेज परिसर में आरएस एजूकेशनल एकेडमी के तत्वावधान में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देर शाम तक मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा ने मां सरस्वती और गणेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजक प्रशांत यादव एवं पूजा यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। जिस प्रकार शरीर के विकास के लिए भोजन जरूरी है, उसी प्रकार व्यक्तित्व निर्माण के लिए शिक्षा और संस्कार महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा, मोबाइल के दुरुपयोग, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण जैसी सामाजिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.