कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार प्रांगण में शुक्रवार को सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं के रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष पांच स्थान प्राप्त करने वाले धर्मा देवी इण्टर कॉलेज व डी.डी. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में अंकपत्र, शील्ड, बैग व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरेश मिश्र ट्रस्ट अध्यक्ष समाजसेवी शैलेश मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षक व समाजसेवी रणविजय निषाद रहे। दोनो ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके बाद दोनो अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा एक में सोना ...