छात्र जदयू ने पैट रिजल्ट के निष्पक्ष जांच की मांग की
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बीआरएबीयू में पैट 2023-24 के अंतिम परिणाम पर सवाल उठने के बाद छात्र जदयू ने उसकी निष्पक्ष जांच की मांग शनिवार को की। इस क्रम में छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अंकित कुमार किशन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल छात्रों से मिला और उन्हें अपना समर्थन दिया। साथ ही, राज्यपाल-सह-कुलाधिपति को मेल भेजकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। ज्ञापन की प्रतिलिपि कुलपति, उच्च शिक्षा निदेशक और तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त को भी भेजी गई है। प्रतिनिधिमंडल में रंजित राज गुड्डू, गोलू ठाकुर, गंगाधर, दीपक कुमार, रोहित सिंह, सूर्यांशु, उमंग, प्रशांत द्विवेदी व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.