पीलीभीत, मई 22 -- जहानाबाद। नगर के एचके नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में टीकाकरण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. बीके पांडेश्, डॉ. सरिता गुलशन, एएनएम संगीता, पिंकी, आरिफ जावेद खान ने बच्चों को स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य शीश पाल सक्सेना, हरदेव शर्मा, योगेंद्र गंगवार, नगमा खान, सुमन गंगवार, वंदन आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...