सहरसा, फरवरी 14 -- सहरसा, एंटी रोमियो स्क्वॉड पिंक पेट्रोलिंग/अभया ब्रिगेड के टीम द्वारा शहर के बुचन्न साह मध्य विद्यालय में जाकर छात्र छात्राओं से संवाद किया गया। सभी छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, एवं उनसे संबंधित कानून, साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड एवं साइबर फ्रॉड से बचने का उपाय बताया गया। उन्हें थाना में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा एवं डायल 112, नए आपराधिक कानून के बारे में जागरूक किया गया।साथ ही टीम ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक रहने एवं किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.