बिजनौर, अप्रैल 22 -- नजीबाबाद। सिटी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पृथ्वी को सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। बुधवार को सिटी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में पोस्टर, निबंध एवं वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों ने बेकार वस्तुओं से आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल बनाये। विद्यालय के प्रबंधक विनय कौशिक ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण, बिजली की बचत करने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा प्रदूषण रोकने में अपनी भागीदारी निभाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.