हरिद्वार, अप्रैल 22 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर 'धरा को नमन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी बचाओ विषय पर जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम के तहत स्लोगन मेकिंग और क्रिएटिव मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्लोगन मेकिंग में छात्रों ने 'क्लीन अर्थ-सेव अर्थ', 'कचरा नहीं, संस्कार फैलाओ-धरती को स्वर्ग बनाओ' जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अक्षिता ने प्रथम, अलीशा ने द्वितीय और भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्रिएटिव मेकिंग प्रतियोगिता में दीक्षित सैनी प्रथम, मोहिनी द्वितीय और अलवीना तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में अंतरा, अंजली, वंश, अर्णव, नेहा और गौरांशी ने आकर्षक पोस्टर बनाकर 'पृथ्वी बचाओ' संदेश को प्रभावी...