अलीगढ़, अप्रैल 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आईआईएमटी कॉलेज के बीएससी बायो टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को क्वार्सी कृषि फार्म का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में जैव उर्वरक की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में जाना। शोध भूमि का भी भ्रमण किया। कॉलेज के मौलिक एवं व्यवहारिक विज्ञान संकाय में एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलीय बायो फर्टिलाइजर प्रयोगशाला में पुष्पेंद्र सारस्वत ने विधार्थियों को बायो फर्टिलाइजर बनाने की विधि बताई। उन्होंने एजोला, एजेटोवैक्टर, राइजोवियम, पीएसवी के निर्माण व इस्तेमाल के बारे में बताया। इसके बाद डॉ. दिनेश कुमार ने बायो फोर्टिफिकेशन में आयरन और जिंक के अनुप्रयोगों को समझाया। मंडलीय मृदा परिक्षण प्रयोगशाला में हरवीर सिंह ने एटॉमिक एब्जो...