मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- मिर्जापुर,संवाददाता। काशी हिंदू विश्वविद्यालय,राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में कला संकाय की ओर से आयोजित चार दिवसीय वोकेशनल लिट फेस्ट का तीसरा दिन बुधवार साहित्य,रचनात्मकता, व्यावसायिक कौशल, उद्यमिता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को समर्पित रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को सीखने, सृजन करने, अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने,नई प्रेरणाओं से जुड़ने के लिए एक जीवंत एवं रचनात्मक मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी छह पाठ्यक्रमों फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट,फैशन टेक्नोलॉजी एंड अपैरल डिजाइन के विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चत की। महोत्सव में विद्यार्थियों की...