मेरठ, अप्रैल 8 -- छात्र-छात्राओं ने समझे मॉडलिंग के सिद्धांत मेरठ। सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन के फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन विभाग द्वारा कैमरा फेसिंग एंड स्टेज पोज़ेस विषय हुई मॉडलिंग वर्कशॉप में चर्चित फैशन शो डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर कपिल गौहरी ने ग्रूमिंग और स्टेज प्रेजेंटेशन के टिप्स दिए। कपिल गौहरी ने मॉडलिंग के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी देते हुए प्रभावी कैमरा फेसिंग तकनीक और मंच पर गरिमा बनाए रखने का महत्व समझाया। प्राचार्य प्रो.पिंटू मिश्रा, डॉ.नेहा सिंह, डॉ.भावना ग्रोवर, डॉ.आशीष मिश्रा, डॉ.राशिका, डॉ.सुरभि दास, देवसुनी, लकी त्यागी, अनीशा आनंद, श्रद्धा यादव, शैलजा सहित सभी प्रतिभागी मौजूद रहे। वहीं केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा 'समन्वय: द ब्रिज ऑफ एम्पैथी' शीर्षक से एंटी-रैगिंग जागरुकता कार्यक्रम हु...