छात्र-छात्राओं ने संगीत और शास्त्रीय नृत्य से बांधा समां
गोरखपुर, मई 15 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज में कला संगम सांस्कृतिक क्लब एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजू मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजू यादव ने किया जबकि समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रेमलता यादव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.