अररिया, जनवरी 25 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय मटियारी पंचायत स्थित शिक्षण संस्थान 'पाठशाला' द्वारा शनिवार को भव्यता और उल्लास के साथ शहर में देशभक्ति शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल छात्रों ने शहर के विभिन्न चौक चोराहों पर एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शहर के मुख्य केंद्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 'झांसी की रानी' पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया तथा 'संदेशे आते हैं' जैसे लोकप्रिय गीतों पर नृत्य कर देश भक्ति की मिशाल कायम की। इस संबंध में पाठशाला स्कूल के निर्देशक पिंटू गोयल,विद्यालय की अध्यक्ष संगीता गोयल ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और जनता के बीच गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.