हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र देवचंद महाविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को महाविद्यालय के स्मार्ट कक्ष में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने बच्चों को शिक्षा ग्रहण का प्रयोजन समझाते हुए कहा कि सफल होने और लंबी दूरी तय करने के लिए यह आवश्यक है कि आपके जीवन में कभी सूचनाओं की कमी न पड़े। इसलिए हमें निरंतर नई चीजें, नया कौशल सीखते रहना चाहिए। प्राचार्य की अध्यक्षता एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ० आलोक कुमार सिंह के संयोजन और निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान संकाय तथा सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मौलिक सोच, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए विवि...