रुडकी, मार्च 1 -- हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में वार्षिक उत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शिक्षा, कला और संस्कृति के इस भव्य समागम में छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्नेहा की गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मंच पर एक के बाद एक 40 से अधिक रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं। गढ़वाली नृत्य में वैशाली, बरखा और उनकी टीम ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। शिवानी भटनागर ने राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि कशिश एवं उनके साथियों ने गुजराती नृत्य से वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। शास्त्रीय एवं आधुनिक नृत्य की श्रृंखला में स्नेहा ने शास्त्रीय नृत्य से अपनी कला का प्रदर्शन किया, वहीं वैष्णवी और वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.