छात्र-छात्राओं ने ली नशा न करने की शपथ
गाजीपुर, जून 26 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। समता पीजी कॉलेज, सादात की एनएसएस इकाई के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय 'नशा मुक्ति कार्यक्रम' का शुक्रवार को समापन हो गया। विकसित भारत की पहचान' थीम के तहत यह विशेष अभियान बीते 17 जून से चलाया जा रहा था। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के निदेशक के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलवंत यादव के नेतृत्व में प्राचार्य के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ था। दस दिवसीय अभियान के दौरान परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें मुख्य रूप से नशा मुक्ति शपथ, हस्ताक्षर अभियान, संगोष्ठी, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.