मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, गायन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में भी छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार ने कहा कि पृथ्वी केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारा घर है। उन्होंने जल और बिजली संरक्षण तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेने की अपील की। प्रबंधक संदीप कुमार जैन, निदेशक नितिन जैन सहित कमलेश पंत, इशबा खान, रंजना सिंह, पूजा शुक्ला, पारुल घटक और काजल सैनी आदि रहे। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर लिया विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर लॉरियेट स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.