वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) के उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से इन्नो विजन-2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। बीबीए, बीसीए, एमसीए और एमबीए के छात्र-छात्राओं ने नवोन्मेषी व्यावसायिक विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. आशुतोष गुप्ता और डॉ. देव नारायण शामिल रहे। बीबीए अंतिम वर्ष की आयुषी दुबे और देविका सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमबीए की कुमकुम सिंह, खुशी सिंह और आशु यादव द्वितीय और सोनम यादव और शिवाली राय तृतीय रहीं। उन्हें पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालन हर्षिता शर्मा और हिमांशु सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनीता कालरा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...